बीपीएल कार्डधारी का है 50 लाख का मकान
Updated at : 16 Dec 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर क्राइम का करमाटांड़ से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, डीएसपी ने किया खुलासा विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया के सामने लाया. पूछताछ में पुलिस के सामने उक्त साइबर अपराधियों ने कई राज खोले हैं. उक्त बातें करमाटांड़ थाना में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने […]
विज्ञापन
साइबर क्राइम का
करमाटांड़ से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, डीएसपी ने किया खुलासा
विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया के सामने लाया. पूछताछ में पुलिस के सामने उक्त साइबर अपराधियों ने कई राज खोले हैं. उक्त बातें करमाटांड़ थाना में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कही. डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों एक हिमांशु मडल बीपीएल कार्डधारी है लेकिन वह 50 लाख के आलीशान मकान में रहता है. उन्होंने कहा कि कसियाटांड़ से हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है. जबकि पांच अन्य अपराधी बद्री मंडल, विकास मंडल, प्रदीप मंडल,राजू मंडल, तालिब अंसारी व सुभाष मंडल रिंगोचिंगो गांव से रंगे हाथों गिरफ्तार किये गये हैं.
इनलोगों के पास से एक चार पहिया वाहन, दो अपाची, दो एलइडी टीवी, 19 सीम कार्ड, तीन मोबाइल, पासबुक, चेकबुक तथा आधार कार्ड सहित पैसा जमा करने का कई प्रकार प्रमाण पत्र बरामद किया गया है. साइबर डीएसपी ने कहा कि करमाटांड़ क्षेत्र से साइबर अपराध को जड़ से मिटाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. उन्होंने साइबर अपराधियों से अपील किया कि अपने को पुलिस के हवाले कर दें अन्यथा जेल के काल कोठरी में जीवन बिताने के लिए तैयार रहें. मौके पर थाना प्रभारी केडी झा,रोहित कुमार, राजेश्वर यादव, सत्येंद्र शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद थे.
सतर्क रहें, ठगी से बचें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




