पूरा करें परिवार नियोजन के लक्ष्य

Updated at : 13 Dec 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
पूरा करें परिवार नियोजन के लक्ष्य

निर्णय. स्वास्थ्य विभाग की हुई मासिक समीक्षा बैठक में बोले सीएस जामताड़ा : सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय स्थित सभागार में सिविल सर्जन डॉ बीके साहा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई़ इस दौरान कुंडहित के बीपीएम बिजेंद्र लाल व विकास भारती संस्था के समन्वयक आलोक मिश्रा को अनुपस्थित रहने पर […]

विज्ञापन

निर्णय. स्वास्थ्य विभाग की हुई मासिक समीक्षा बैठक में बोले सीएस

जामताड़ा : सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय स्थित सभागार में सिविल सर्जन डॉ बीके साहा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई़ इस दौरान कुंडहित के बीपीएम बिजेंद्र लाल व विकास भारती संस्था के समन्वयक आलोक मिश्रा को अनुपस्थित रहने पर शो-कॉज किया़ समीक्षा के क्रम में सीएस डॉ साहा ने जिला के सभी प्रखंडों में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 22 दिसंबर से मेगा कैंप आयोजित कर विभाग द्वारा दिये गये परिवार नियोजन के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया़
वहीं चलंत चिकित्सा वाहन की देखरेख प्रखंड के एमओआइसी को करने का निर्देश दिया़ सीएस डॉ साहा ने कहा कि चलंत चिकित्सा वाहन जिस गांव में जांच करने का कार्य करेगा उक्त गांव में एक दिन पूर्व सूचना दे दें. जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते के मुख्य चौक- चौराहों पर साइनिंग बोर्ड एक सप्ताह के अंदर लगाने का निर्देश दिया़
ताकि लोगों को स्वास्थ्य केंद्र आने में सहूलियत हो. सदर अस्पताल में नवजात शिशु की देखरेख के लिए खोले गये एसएनसीयू में प्रखंड से नवजात कम आने पर सीएस डॉ साहा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नवजात भेजने का निर्देश दिया़ मौके पर डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, डीपीसी पंकज कुमार, जामताड़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार किस्कू, डॉ अरविंद प्रसाद, डॉ फुलचंद हांसदा, एमओआइसी संतोष कुमार, फाल्गुनी कुमार, निडस के शुभेंद्र झा सहित अन्य उपस्थित थे़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola