करमाटांड़ से 20 टन अवैध कोयला जब्त
Updated at : 20 Nov 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह से मधुपुर ले जाया जा रहा था कोयला कुरुवा मोड़ के पास पिकअप वैन पकड़ा, चालक फरार विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा मोड़ के पास रविवार को थाना प्रभारी केडी झा ने एक पिकअप वैन में लोड करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसकी कीमत हजारों रुपये की होगी. बता […]
विज्ञापन
गिरिडीह से मधुपुर ले जाया जा रहा था कोयला
कुरुवा मोड़ के पास पिकअप वैन पकड़ा, चालक फरार
विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा मोड़ के पास रविवार को थाना प्रभारी केडी झा ने एक पिकअप वैन में लोड करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसकी कीमत हजारों रुपये की होगी. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आये दिन गिरिडीह से कुरुवा मोड़ होते हुए पिकअप वैन से कोयला मधुपुर ले जाया जाता है.
जिसको लेकर रविवार को थाना प्रभारी की अगुआई में पुलिस टीम ने निगरानी की. जैसे ही उक्त पिकअप वैन कुरुवा मोड़ पहुंची, कि पुलिस ने गाड़ी को उसे घेर लिया. हालांकि इस दौरान गाड़ी के चालक मौके से फरार हो गया. पिकअप वैन में 36 बोरा अवैध कोयला लोड था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी संख्या जेएच- 21ई- 8043 से कोयला गिरिडीह से मधुपुर ले जाया जा रहा था. गाड़ी के मालिक का नाम रजाउद्दीन अंसारी है, जो नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी है.
उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से कोयले की चोरी नहीं होने दिया जायेगा. मोटरसाइकिल से भी कोयला अवैध तरीके से ले जाया जाता है. इस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अवैध कोयले के धंधे में संलिप्त किसी को भी नहीं बख्सा जायेगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




