30 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 18 Nov 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा पुलिस का महुलडंगाल व डिंड़ासल में छापा जामताड़ा : पिछले दिनों मिहिजाम में देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत की घटना के बाद देसी शराब के धंधे को बंद करने को लेकर एसपी के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. गुरुवार देर रात समाहरणलय के पिछे स्थित डिंड़ासल गांव […]
विज्ञापन
जामताड़ा पुलिस का महुलडंगाल व डिंड़ासल में छापा
जामताड़ा : पिछले दिनों मिहिजाम में देसी शराब पीने से दो लोगों की मौत की घटना के बाद देसी शराब के धंधे को बंद करने को लेकर एसपी के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. गुरुवार देर रात समाहरणलय के पिछे स्थित डिंड़ासल गांव निवासी हीरालाल मुर्मू के घर में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हिरालाल मुर्मू के
घर से 20 लीटर महुआ शराब व 10 जरकीन जवा महुआ शराब को जब्त किया है. हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपित हिरालाल घर से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने महुलडंगाल मुहल्ला में दीपक बाउरी के घर में छापेमारी की. घर से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया. आरोपित दीपक बाउरी एवं हिरालाल मुर्मू के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या 175/17 दर्ज किया है. शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




