असलम ने प्रतिशोध में धनेश्वर को मारा चाकू

Updated at : 17 Nov 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
असलम ने प्रतिशोध में धनेश्वर को मारा चाकू

मिहिजाम : बोदमा में गुरुवार को हुई चाकू बाजी में घायल धनेश्वर मंडल के पिता करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मठटांड निवासी नरेशचंद्र मंडल ने मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने असलम अंसारी पर पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है. इधर, आरोपित असलम को पुलिस ने […]

विज्ञापन

मिहिजाम : बोदमा में गुरुवार को हुई चाकू बाजी में घायल धनेश्वर मंडल के पिता करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मठटांड निवासी नरेशचंद्र मंडल ने मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने असलम अंसारी पर पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है. इधर, आरोपित असलम को पुलिस ने जेल भेज दिया. वहीं घायल धनेश्वर का धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि आरोपित असलम ने घटना के बाद जामताड़ा थाने में आत्सर्मपण कर दिया था.

उसे पुलिस ने बताया कि धनेश्वर ने छल से उसकी पत्नी को अपने पास रख लिया. असलम के मुताबिक उसने प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया था. बताया कि दो वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के चरका कोलरी गांव से कमाने जामताड़ा आया था. इसी धनेश्वर के साथ उसकी दोस्ती हो गयी. असलम की पत्नी ग्याहरवीं की की शिक्षा प्राप्त की है. असलम ने स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं की है. धनेश्वर ने असलम से कहा कि उसकी पत्नी पढ़ी लिखी है.

उसे कॉल सेंटर में काम दिला सकता है. इससे आमदनी बढ़ जायेगी, जीवन अच्छे से चलेगा. इसी का फायदा उठाते हुए वह उसकी पत्नी को अपने साथ ज्यादा समय बिताने लगा. इस दौरान मेरी पत्नी से धनेश्वर की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच प्यार हो गया. दो तीन माह से धनेश्वर ने पत्नी को रख लिया था इस बात को लेकर विवाद चल रहा था जो घटना का कारण बना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola