जीवनशैली सुधारें, मधुमेह होगा नियंत्रित
Updated at : 15 Nov 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस. सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन, सीएस ने कहा जामताड़ा : सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया. इसका उदघाटन सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने किया़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आज मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है़ संयमित जीवनशैली से ही […]
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस. सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन, सीएस ने कहा
जामताड़ा : सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया. इसका उदघाटन सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने किया़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आज मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है़ संयमित जीवनशैली से ही मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है. खान-पान में परहेज के अलावा व्यायाम से भी मधुमेह पर विजय पाया जा सकता है. डयबिटिज के बचाव के लिए उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार ताजी सब्जियां व फल खाने की अपील की.
कहा कि ज्यादा मात्रा में मिठा खाने से डायबिटिज होती है़ हर वैसे खाद्य पदार्थ जिसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती है, उनसे वजन बढ़ता है़ खाद्य पदार्थ का सेवन सही तरीके से नहीं किये जाने पर डायबिटिज जैसी बीमारी हो सकती है़ सीएस डॉ साहा ने कहा कि डायबिटिज संक्रामक रोग नहीं है़ यह अस्वस्थ्य जीवन शैली के कारणों से हो सकता है़ वहीं अस्पताल के उपाधीक्षक डीसी मुंशी ने कहा कि मधुमेह बीमारी का लक्षण देर से दिखायी देता है. शुरू होते ही लोगों को समय-समय पर जांच करानी चाहिए. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ डीके अखौरी, डॉ दुर्गेश झा, डॉ अभिषेक कुमार, डैम भोला शंकर गुप्ता, अनिल कुमार, मनोज कुमार, पंकज मंडल, पंकज तिवारी, आशीष कुमार चौबे, मनोज कुमार प्रजापति, रुचिर कुमार, कुमार राहुल आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




