विकास के मामले में झारखंड देश में दूसरे नंबर पर
Updated at : 14 Nov 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. राज्य स्थापना दिवस समारोह का जिला प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने शुभारंभ, कहा पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा : मंत्री सरकार का मकसद गरीबों का निवाला छिननेवालों को जेल जामताड़ा : दुलाडीह स्थित नगर भवन में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. राज्य स्थापना दिवस समारोह का जिला प्रभारी मंत्री अमर बाउरी ने शुभारंभ, कहा
पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा : मंत्री
सरकार का मकसद गरीबों का निवाला छिननेवालों को जेल
जामताड़ा : दुलाडीह स्थित नगर भवन में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मंत्री अमर बाउरी उपस्थित थे. इसके अलावा जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, एसपी डॉ जया राय, डीडीसी भोर सिंह यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुअात में मंत्री श्री बाउरी ने 47 करोड़ 67 लाख 33 हजार की परिसंपत्ति का वितरण किया. इसके कई योजनाओं का उदघाटन, शिलान्यास व जीर्णोद्धार किया. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के लाभुक को सम्मानित किया.
कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए मंत्री श्री बाउरी ने कहा कि इस बार हमलोग 17वां राज्य स्थापना दिवस मना रहे है. यह बहुत ही खुशी की बात है. सभी ने राज्य को अलग करने के लिए काफी संघर्ष किया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही वनांचल बिल पास किया था और झारखंड राज्य का नामकरण किया था. उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड में भाजपा की स्थायी सरकार बनी है. इस कारण विकास की तुलना में देश में गुजरात के बाद झारखंड दूसरा राज्य बन गया है.
भाजपा की सरकार राज्य में बनने से विकास के प्रतिशत में तेजी आयी है. 2022 तक देश में एक भी गरीब नहीं रहेगा. सभी गरीब को पक्का मकान के साथ हर प्रकार की सुविधा मिलेगी. कहा कि राज्य खेल की दिशा में भी काफी आगे बढ़ रहा है. खिलाड़ी को रांची में अच्छा खेलने के लिए विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सरकार का एक ही मकसद है कि गरीब का हक मारनेवाले को जेल भेजे. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को भी विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है.
मौके पर ये थे उपस्थित
पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, एसी विधानचंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, जिप उपाध्यक्ष सायरा बानो, प्रमुख पार्वती सोरेन, उपप्रमुख असित मंडल, सीओ प्रीतिलता किस्कू, सुकमुनी हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
रूपायडही में लाभुकों ने पक्के घर में रखा कदम
वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री श्री बाउरी ने जामताड़ा प्रखंड के रूपायडीह गांव में प्रधानमंत्री आवास का उदघाटन किया. इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की ओर उनकी समस्याएं सुनी. बता दें कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को शत-प्रतिशत पूरा करने को लेकर जामताड़ा प्रखंड के प्रभारी बीडीओ प्रीतिलता किस्कू, नारायणपुर के बीडीओ जहीर आलम सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




