ठगी के पैसे से व्यवसायी बना दिनेश

Updated at : 11 Nov 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी के पैसे से व्यवसायी बना दिनेश

जामताड़ा : गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में छापेमारी कर चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डाॅ जया राॅय ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में छापेमारी कर चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डाॅ जया राॅय ने जानकारी दी उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर गांव में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय है. इसके टीम गठन कर गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान चार साइबर अपराधी दिलीप मंडल, मुकेश मंडल, दिनेश मंडल व रंजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया. आरोपित के पास से मोबाइल, फर्जी सीम, एटीएम, स्कूटी व एक बोलेरो बरामद किया गया है.

एसपी ने बताया कि आरोपित मुकेश मंडल साइबर क्राइम से अर्जित पैसे से बोलेरो खरीदरा था. दिनेश मंडल साइबर के पैसे से पार्टनरशीप में ईंट भट्टा का कामा करता था. सभी आरोपित के खिलाफ नारायणपुर थाना में कांड संख्या 233/17 दर्ज किया गया है.

जब्त किये गये सामान: नौ मोबाइल, सात विभिन्न कंपनी के सिम, तीन एटीएम, एक एलइडी टीवी, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व एक बोलेरो ने पुलिस ने जब्त किया है. छापेमारी दल में साइबर डीएसपी सुमित कुमार, नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी कामता प्रसाद सिंह, सुबेदार प्रसाद, सतेंद्र शर्मा आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola