नोटबंदी से कालाधन व बेनामी संपत्ति पर चोट : आशीष

नाला : पीडब्ल्यूडी परिसर में भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक वरीय नेता आशीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई. उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय अमित साह के आह्वान पर 08 को राष्ट्रव्यापी कालाधन विरोधी दिवस मनाया जायेगा. भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी से कालाधन व बेनामी संपत्ति पर भी चोट पहुंचाया […]
नाला : पीडब्ल्यूडी परिसर में भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक वरीय नेता आशीष तिवारी की अध्यक्षता में हुई. उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय अमित साह के आह्वान पर 08 को राष्ट्रव्यापी कालाधन विरोधी दिवस मनाया जायेगा. भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी से कालाधन व बेनामी संपत्ति पर भी चोट पहुंचाया है.
केंद्र की 300 से अधिक योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही है. प्रधानमंत्री का स्वप्न एक राष्ट्र एक कर को लागू कर भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम किया जा रहा है. बैठक में युवा मोर्चा के रंजित तिवारी, सिटु सिंह, गिरिधारी ठाकुर, दुगाय माजी, अशोक बाउरी, जगबंधु भट्टाचार्य, गौतम माजी, सुजित बाउरी, सुभाष राय, कांति पद दास, जियाराम ठाकुर, विजय राय, सुरेश लोहार कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




