महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर जतायी चिंता, व्यवस्था में हो सुधार
Updated at : 07 Nov 2017 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की बैठक आयोजित जिलाध्यक्ष बनीं सुनीती हांसदा जामताड़ा : जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अलका मांझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें समिति की राज्य सचिव माया लायक व राज्य उपाध्यक्ष छवि धर उपस्थित हुईं. इस दौरान राज्य में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और […]
विज्ञापन
जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की बैठक आयोजित
जिलाध्यक्ष बनीं सुनीती हांसदा
जामताड़ा : जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष अलका मांझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें समिति की राज्य सचिव माया लायक व राज्य उपाध्यक्ष छवि धर उपस्थित हुईं. इस दौरान राज्य में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और पीडीएस में अनाज देने में अनियमितताओं पर चर्चा की गयी. कहा कि राज्य में डायन के नाम पर महिलाओं की हत्या पर काफी रोष व्यक्त किया. बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण जिला सचिव कामिनी रंजन के स्थान पर सुनीती हांसदा का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बिजली बाउरी का चयन किया गया. बैठक में जानकी देवी, बिजली बाउरी, बालिका संतोषी, मोनू मोनू, अपनी मुर्मू, नीलमणी सोरेन, आरती बाउरी, सुमित्रा बाउरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




