मुआवजा मिलने के बाद ही चालू होने दिया जायेगा काम

Updated at : 02 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजा मिलने के बाद ही चालू होने दिया जायेगा काम

जामताड़ा : जामताड़ा रेलवे फाटक के पास फ्लाइओवर निर्माण कार्य को नपं अध्यक्ष वीरेंद्र के नेतृत्व में मुहल्लावासियों ने बुधवार को बंद करा दिया. इस दौरान मुहल्लावासियों ने कहा कि मुआवजा देने के बाद ही काम को चालू करने दिया जायेगा. मुहल्लावासियों ने नपं अध्यक्ष को कहा कि लगातार संवेदक द्वारा हम सभी को धमकी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा रेलवे फाटक के पास फ्लाइओवर निर्माण कार्य को नपं अध्यक्ष वीरेंद्र के नेतृत्व में मुहल्लावासियों ने बुधवार को बंद करा दिया. इस दौरान मुहल्लावासियों ने कहा कि मुआवजा देने के बाद ही काम को चालू करने दिया जायेगा. मुहल्लावासियों ने नपं अध्यक्ष को कहा कि लगातार संवेदक द्वारा हम सभी को धमकी दी जाती है कि घर खाली करो नहीं, तो घर को तोड़ देंगे. इस दौरान नपं अध्यक्ष ने संवेदक से बातचीत करते हुए कहा कि जब तक न मुहल्लावासियों को मुआवजा नहीं मिलेगा,

तबतक काम चालू होने नहीं दिया जायेगा. श्री मंडल ने कहा कि स्थानीय लोगों को उचित मुआवजा देकर सबसे पहले पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. इसके बाद विस्थापन किया जाये. नपं अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य में चल रहे मशीन से स्थानीय घरों में कंपन हो रहा है. जिस कारण लोग घरों में चैन से नहीं रह पा रहे हैं. हमेशा घर गिर जाने की आशंका हो रहा है. कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है. मौके पर वार्ड पार्षद चण्डी दास भंडारी, सीमा ब्लैक, झंटु साहा, साधन माजी, गोपाल साव, विनोद साव, सत्यनारायण साव, सुशील माजी, दीपक मंडल, मुन्ना खान, शेख अनवर, दीपक गांधी, संतोष रवानी, शुभाशीष माजी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola