बिंदापाथर व मिहिजाम से एक-एक गिरफ्तार

बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के अजय नदी के मढ़ालो घाट के ब्रिज के समीप गिदापानी डंगाल में एसपी के निर्देश पर छापामारी की गयी. बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह ने शराब की बिक्री करने वाली झोपड़ी पर छापेमारी कर 30 लीटर शराब सहित मनोज को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया पुलिस अधीक्षक […]
बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के अजय नदी के मढ़ालो घाट के ब्रिज के समीप गिदापानी डंगाल में एसपी के निर्देश पर छापामारी की गयी. बिंदापाथर थाना प्रभारी बीके सिंह ने शराब की बिक्री करने वाली झोपड़ी पर छापेमारी कर 30 लीटर शराब सहित मनोज को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मढ़ालो घाट में अवैध माड़ी-शराब बेची जा रहा है.
झोपड़ी में 15-15 लीटर की दो गैलन शराब मिली. मौके पर शराब बिक्रेता का नौकर जाबरदहा गांव के मनोज कुमार टुडू को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि शराब बिक्रता मढ़ालो गांव के अमित मरांडी पुलिस को देख भाग गया. इस मामले में थाना कांड संख्या 103/17 दर्ज कर मनोज कुमार टुडू व अमित मरांडी को अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




