वाहन की चपेट में आने से नाला के मजदूर की मौत

बरवापूर्व/जामताड़ा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा एनएच टू पर 11 सितंबर को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सपन धीवर (40) गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. सिर पर गंभीर चोट रहने के कारण स्थिति को बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे […]
बरवापूर्व/जामताड़ा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा एनएच टू पर 11 सितंबर को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सपन धीवर (40) गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया. सिर पर गंभीर चोट रहने के कारण स्थिति को बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. इलाज के दौरान गुरुवार को घायल सपन धीवर ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसे पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी अंजना धीवर, पुत्र राजेश धीवर, राकेश धीवर सहित पूरा परिवार में मातम छाया हुआ है. वह एक मात्र परिवार में कमाऊ सदस्य था. मृतक जामताड़ा के नाला गांव के निवासी था. वह गोविंदपुर के मुर्गाबानी गांव में ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




