अब ग्राम प्रधान काटेंगे ऑफलाइन लगान रसीद

Updated at : 10 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
अब ग्राम प्रधान काटेंगे ऑफलाइन लगान रसीद

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में परंपरागत ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. ग्राम प्रधानों ने कहा कि ऑनलाइन व ऑफलाइन के चक्कर में प्रधानों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. जिला प्रशासन की […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में परंपरागत ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में की गयी. इस दौरान ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. ग्राम प्रधानों ने कहा कि ऑनलाइन व ऑफलाइन के चक्कर में प्रधानों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है.

जिला प्रशासन की ऑनलाइन व्यवस्था काम नहीं कर रही है. इस कारण लगान रसीद भी बहुत दिनों से नहीं काटा गया है. अब जामताड़ा अंचल कार्यालय से निर्देश मिला है कि लगान रसीद ऑफलाइन ही काटा जाय. जिलाध्यक्ष अजीत कुमार दुबे ने कहा कि सभी प्रधानों को आॅफलाइन लगान रसीद काटने को कहा गया है. दिसंबर माह तक लगान जमा कर देने का निर्देश दिया गया है. ग्राम प्रधानों ने दूर्गापूजा एवं मुहर्रम को देखते हुए सम्मान राशि का भुगतान करने की मांग की है. इस मौके पर शिवलाल मुर्मू, धनंजय प्रसाद सिंह, जर्मन महतो, महादेव पंडित, अब्दुल लतीफ, जाकिर अंसारी, मोहनी हेंब्रम, गणेश सोरेन, सुभाष चंद्र महतो सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola