संबलपुर के एक व्यक्ति से साइबर ठगी का मामला

Updated at : 16 Jul 2017 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
संबलपुर के एक व्यक्ति से साइबर ठगी का मामला

संबलपुर जिला के अनिथापाली थाना क्षेत्र निवासी ब्योकेश पुजारी के अकाउंट से उड़ाये थे 99 हजार जामताड़ा : अधिकारी के रिश्तेदार से साइबर ठगी मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर से गिरफ्तार दो सगे भाई प्रदीप मंडल एवं प्रद्युम्न मंडल को ओड़िशा के संबलपुर जिला के अनिथापाली थाना पुलिस तीन दिन के लिए ट्रांजिट […]

विज्ञापन

संबलपुर जिला के अनिथापाली थाना क्षेत्र निवासी ब्योकेश पुजारी के अकाउंट से उड़ाये थे 99 हजार

जामताड़ा : अधिकारी के रिश्तेदार से साइबर ठगी मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर से गिरफ्तार दो सगे भाई प्रदीप मंडल एवं प्रद्युम्न मंडल को ओड़िशा के संबलपुर जिला के अनिथापाली थाना पुलिस तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गयी. गौरतलब है कि अनिथापाली थाना क्षेत्र निवासी ब्योकेश पुजारी के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने फरजी बैंक अधिकारी बन कर 99 हजार रुपये उड़ा लिये थे. इस मामले में अनिथापाली थाना में कांड संख्या 109/17 दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार दोनों आरोपितों को…
बता दें कि ब्योकेश पुजारी का संबंध वरीय अधिकारी से है. इस कारण यह मामला हाई प्रोफाइल का बन गया था. मामला दर्ज होने के बाद जामताड़ा एसपी से लेकर जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार करमाटांड़ थाना में कैंप किये थे. तीन थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से रामपुर में छापेमारी कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया था
दोनों भाइयों ने देश भर में कइयों से की ठगी
गिरफ्तार प्रदीप व प्रद्युम्न ने पुलिसिया पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं. दोनों ने कहा : देश के हर राज्य के लोगों से साइबर ठगी की है. उनके खिलाफ भारत के विभिन्न राज्य में करीब 30 से अधिक मामले दर्ज हैं. ठगी के पैसे से रामपुर में 70 लाख से अालीशान घर बनाया है. दोनों के पास से मोबाइल सहित कई दस्तावेज भी जब्त किया हैं. बता दें कि इस मामले को लेकर डीआइजी भी गंभीर हैं. डीआइजी खुद जामताड़ा आकर उक्त मामले को अपने स्तर से देख सकते हैं. प्रद्युम्न नौवीं पास है. प्रदीप ने इंटर तक ही पढ़ाई की है.
देवघर के मोहनपुर के दुखी मंडल भी शामिल
आरोपित प्रद्युम्न की निशानदेही पर ओडिशा एवं करमाटांड़ पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की. शुक्रवार को देवघर के मोहनपुर गांव निवासी दुखी मंडल के घर छापेमारी की थी. दुखी मंडल नहीं मिला. दुखी, प्रदीप मंडल का जीजा है. इस कांड में दुखी मंडल का भी अहम भूमिका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola