श्यामपुर के विकास के खाता से उड़ाये 11 हजार

Updated at : 14 Jul 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
श्यामपुर के विकास के खाता से उड़ाये 11 हजार

मामला साइबर क्राइम का फरजी बैंक अधिकारी कर मांगा एटीएम का पिन जामताड़ा थाना में कराया मामला दर्ज जामताड़ा : साइबर ठगों ने एक बार फिर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जामताड़ा के युवक को चूना लगाया है. एटीएम का पिन मांग कर जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी विकास कुमारी मरांडी के खाता से 11 […]

विज्ञापन

मामला साइबर क्राइम का

फरजी बैंक अधिकारी कर मांगा एटीएम का पिन
जामताड़ा थाना में कराया मामला दर्ज
जामताड़ा : साइबर ठगों ने एक बार फिर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जामताड़ा के युवक को चूना लगाया है. एटीएम का पिन मांग कर जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी विकास कुमारी मरांडी के खाता से 11 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में विकास मरांडी ने कहा कि आठ जुलाई को एक फोन आया. सामने वाले ने कहा कि वह ग्लोबल कंपनी से बोल रहा है. आप अपना एटीएम का 16 अंकों वाला नंबर दीजिए. उसमें साढ़े 11 हजार रुपये भेज देंगे.
इसके बाद ठगों ने खाता में जमा 11 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में विकास ने कहा कि उसने कुछ दिन ग्लोबल कंपनी में काम किया था. कंपनी रांची में है. इसलिए वह इनलोगों के बात में आकर एटीएम नंबर दे दिया. विकास ने जामताड़ा थाना को लिखित आवेदन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola