करमाटांड़ में ही होगी इंटर की पढ़ाई

Updated at : 08 Jul 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ में ही होगी इंटर की पढ़ाई

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के आर आर गुटगुटिया उच्च विद्यालय में स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पांच छात्र व पांच छात्रा का नामांकन करा कर प्लस टू की पढ़ाई की शुरुआत की. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानाध्यापिका विनती राय ने मंत्री को […]

विज्ञापन
विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के आर आर गुटगुटिया उच्च विद्यालय में स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पांच छात्र व पांच छात्रा का नामांकन करा कर प्लस टू की पढ़ाई की शुरुआत की. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानाध्यापिका विनती राय ने मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया. लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विद्यालय समिति के अध्यक्ष होने के नाते विद्यालय का विकास करना पहली प्राथमिकता है. कहा कि विधायक बनने के पहले सारठ विधानसभा में दो प्ल्स टू विद्यालय था, लेकिन अब नौ प्लस टू विद्यालय हो गये है.
करमाटांड़ में मॉडर्न कॉलेज बहुत जल्द बनवाया जायेगा. यहां प्लस टू विद्यालय होने से बच्चों को इंटर की पढ़ाई के लिये दूर-दूराज नहीं जाना पड़ेगा. यहां की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. इसके अलावा आगामी 13 जुलाई को सारठ में दूध प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया जायेगा. करमाटांड में बहुत ही जल्द 500 बीपील परिवारों को मुफ्त गाय दी जायेगी. इस क्षेत्र में जितने दूध के उत्पादन किये जायेंगे, सारे दूध सारठ अच्छे दामों में भेजा जायेगा.
इससे लाभुकों को दूध बेचने में दिक्कत नहीं होगी. ओबीसी मोरचा के नेता पप्पू मंडल ने कहा कि विद्यालय प्लस टू होने से क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. मौके पर रिंकू गुटगुटिया, नीकु गुटगुटिया, रामरतन मंडल, पप्पू मंडल, राजेंद्र रामप्रसाद मंडल, नवीर अंसारी, मंसूर रफकती, शोले शेख, युवा माेरचा के जिलाध्यक्ष मितेश साह, कनीय अभियंता अमर प्रसाद साह, सीताकाटा मुखिया सुशीला मुर्मू, खुर्शीद अनवर, सहित विद्यालय के दर्जनों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola