डीडीसी ने पकड़ी प्रखंड सचिवालय निर्माण में अनियमितता

Updated at : 04 Jul 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसी ने पकड़ी प्रखंड सचिवालय निर्माण में अनियमितता

डीडीसी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण नारायणपुर में भी पकड़ी थी गड़बड़ी जामताड़ा : डीडीसी भोर सिंह यादव ने सोमवार सुबह को जामताड़ा प्रखंड सचिवालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. डीडीसी ने बारिकी से निर्माण कार्य की जांच की. इसमें अनियमितता पायी गयी. डीडीसी ने जेई बीडी शर्मा को फटकार लगाई. कहा कि निर्माण […]

विज्ञापन

डीडीसी ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

नारायणपुर में भी पकड़ी थी गड़बड़ी
जामताड़ा : डीडीसी भोर सिंह यादव ने सोमवार सुबह को जामताड़ा प्रखंड सचिवालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. डीडीसी ने बारिकी से निर्माण कार्य की जांच की.
इसमें अनियमितता पायी गयी. डीडीसी ने जेई बीडी शर्मा को फटकार लगाई. कहा कि निर्माण कार्य में लगाये जा रहे ईंट घटिया है. जेई को निर्माण कार्य में बालू और सीमेंट की मात्रा का पता नहीं हैं. यह गंभीर मामला है. दूसरी ओर डीडीसी ने जामताड़ा प्रखंड के पंजनिया पंचायत के श्यामपुर गांव में शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.
बाद में ग्रामीण के साथ बैठक की और ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी.इससे पहले डीडीसी भाेर सिंह यादन रविवार को नारायणपुर प्रखंड सचिवालय निर्माण कार्य में गड़बड़ी पकड़ी थी. जांच के लिये 10 ईंट को सील किया गया था. जांच बीआइटी मेसरा से कराने की बात कही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola