आजसू ने किया जेल भरो अांदाेलन
Updated at : 03 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. मिहिजाम में होल्डिंग टैक्स वृद्धि का विरोध नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आजसू पार्टी ने जेल भरो आंदोलन किया. इस दौरान सरकार से इसको वापस लेने की मांग की गयी. मिहिजाम : नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी किये जाने के विराेध में रविवार को आजसू पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं […]
विज्ञापन
आक्रोश. मिहिजाम में होल्डिंग टैक्स वृद्धि का विरोध
नगर परिषद में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आजसू पार्टी ने जेल भरो आंदोलन किया. इस दौरान सरकार से इसको वापस लेने की मांग की गयी.
मिहिजाम : नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी किये जाने के विराेध में रविवार को आजसू पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जेल भरो अांदोलन किया. इसमें काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं थीं. इस दौरान सभी ने सरकार की टैक्स विरोधी नीति के खिलाफ नारे लगाये. हालांकि इस अभियान में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. पुलिस ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया. जबकि आंदोलनकारी चाहते थे कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे. जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने कानगोई रेलफाटक पार हनुमान मंदिर प्रांगण से जिला संगठन सचिव राकेश लाल के नेतृत्व में शुरू की.
सभी पैदल मार्च करते हुए थाना मोड़ पहुंचे. यहां सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, दंडाधिकारी अरुण पांडेय पुलिस बल के साथ तैनात थे. रैली के पहुंचते ही रोक दिया. यहां कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये. थाना प्रभारी ने सभी को गिरफ्तार करने से मना कर दिया. इस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने अभियान को तेज करने और जिला प्रशासन के समक्ष जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया. राकेश लाल ने कहा कि रघुवर सरकार हमारे आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. होल्डिंग टैक्स के नाम पर 2000 हजार रुपया जुर्माना वसूल रही थी. विरोध हुआ तो सरकार कहती है कि एजेंसी गलत तरीके से पैसा ले रही है. आंदोलन के कारण सरकार घबरा गयी है. कहा कि होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को सरकार संशोधन करके उसे वापस लें. जनता की मांग है कि होल्डिंग टैक्स में 40 पैसे प्रति वर्ग फिट नया होल्डिंग टैक्स किया जाय, लेकिन रघुवर सरकार इस बात पर ध्यान नहीं दे रही है. उसी के खिलाफ में जेल भरो आंदोलन किया गया. इसकी सूचना जिला उपायुक्त, एसडीओ, एसपी एवं स्थानीय थाना प्रभारी को दे दी गई थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि हमें गिरफ्तार भी नहीं किया गया आैर ना ही नीति में बदलाव कर रही है. इससे हम चुप नहीं रहेंगे. हम सरकार को छोड़ने वाले नहीं है. अब यह आंदोलन मिहिजाम से चल कर जामताड़ा जिला मुख्यालय तक होगा. इस अभियान में कार्यकर्ता कैलाश पंडित, जामताड़ा प्रखंड सचिव श्यामल मंडल, चंद्रशेखर साव, सपन राय, तरुण प्रसाद, विनय पंडित, राजकिशोर सोरेन, विष्णु पंडित, भोला भंडारी, मुन्ना सिंह, दुलाल भंडारी, सुशेन मिर्धा, महबूब आलम, अजय उपाध्याय, आजाद अंसारी, संजय राउत, अभिजीत सिंह, महिला माेर्चा जिलाध्यक्ष बबीता देवी, मालती देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, किरण देवी, असीम मंडल आदि मौजूद थे.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी: मिहिजाम थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी के जेल भरो अभियान होल्डिंग टैक्स के विरोध में है. प्रजातांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण अपनी आवाज को रखा गया है. इससे कानून व्यवस्था कही भंग नहीं हुआ है. इस कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




