हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास

जामताड़ा : अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन हत्यारोपितों को आजीवन करावास की सजा सुनायी है. साथ ही एक-एक हजार रुपये का आर्थिक दंड देने का आदेश दिया है. बता दें कि फतेहपुर थाना कांड संख्या 01/15 में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मसलिया थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव […]
जामताड़ा : अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन हत्यारोपितों को आजीवन करावास की सजा सुनायी है. साथ ही एक-एक हजार रुपये का आर्थिक दंड देने का आदेश दिया है. बता दें कि फतेहपुर थाना कांड संख्या 01/15 में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मसलिया थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव निवासी दिलीप मिर्धा,
रूपलाल मुर्मू एवं सोनालाल किस्कू ने बातों- बातों में तीन फरवरी 2015 को अगैया निवासी सूचिका फूलमुनी सोरेन के पति राम बाबू मुर्मू से उलझ पड़े. तीनों ने मिल कर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी दिया था. उक्त मामले में अभियोजन के पक्ष के द्वारा कुल आठ गवाहों का बयान दर्ज कराया गया था, जिसमें तीनों अभियुक्तों को हत्या के आरोप में न्यायालय ने दोषी पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




