होल्डिंग टैक्स के लिए वसूले विलंब शुल्क माफ

Updated at : 30 Jun 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स के लिए वसूले विलंब शुल्क माफ

गुड न्यूज. नपं अध्यक्ष ने बैठक कर बनायी सहमति जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत होल्डिंग टैक्स में कार्यरत एनजीओ द्वारा आम जनता से ली गयी विलंब शुल्क को माफ कर दिया गया है. इसको लेकर नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में होल्डिंग टैक्स के लिए कार्यरत एनजीओ श्री […]

विज्ञापन

गुड न्यूज. नपं अध्यक्ष ने बैठक कर बनायी सहमति

जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत होल्डिंग टैक्स में कार्यरत एनजीओ द्वारा आम जनता से ली गयी विलंब शुल्क को माफ कर दिया गया है.
इसको लेकर नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में होल्डिंग टैक्स के लिए कार्यरत एनजीओ श्री पब्लिकेशन के सदस्य एवं नप के लेखापाल के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स लिए दंड शुल्क के रूप में जितने भी लोगों से 2000 से लेकर 5000 हजार रुपये लिये गये हैं,
उनके खाते में अगले वित्तीय वर्ष के लिए इस राशि का समायोजन किया जायेगा. उन्होंने एनजीओ के सदस्यों को नगर क्षेत्र के होल्डिंग धारकों की सूची वार्डवार सूची दो दिनों के अंदर नगर पंचायत कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. नपं अध्यक्ष ने नगरवासियों से होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की. कहा कि उनसे किसी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं लिया जायेगा. इस मौके पर पंकज कुमार, जेई मनीश्वर हेंब्रम, राकेश रंजन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola