रेलवे ट्रेक पर मिला महिला का शव प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

Updated at : 30 Jun 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक पर मिला महिला का शव प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

विद्यासागर : विद्यासागर रेलवे स्टेशन दुर्गामंदिर के पास गुरुवार को अपलाइन पोल संख्या 270/8 के पास अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव रेलवे ट्रेक के बीचो-बीच पड़ा था. प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा था. वहीं रेलवे ट्रेक पर शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों […]

विज्ञापन

विद्यासागर : विद्यासागर रेलवे स्टेशन दुर्गामंदिर के पास गुरुवार को अपलाइन पोल संख्या 270/8 के पास अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. शव रेलवे ट्रेक के बीचो-बीच पड़ा था. प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा था. वहीं रेलवे ट्रेक पर शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों के बीच चर्चा हो रही थी कि महिला की मौत ट्रेन से कट कर नहीं बल्कि हत्या की गयी है. पुलिस भी मामले को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रही है. दोपहर बाद शव को रेलवे ट्रेक से उठाया गया. इस मामले में मधुपुर रेलवे थाना कांड संख्या 33/17 दर्ज किया गया है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई थी. मौके पर मधुपुर जीआरपी आरएस शर्मा, एएसआइ राजेंद्र कुमार भारती, हवलदार कुसनु गगराई सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola