फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने लिये कई सैंपल
Updated at : 22 Jun 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम के निजी सहायक के घर चोरी का मामला पुलिस ने पांच लोगाें को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में मिहिजाम : मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के आवास में चोरी मामले में पुलिस को अभी कुछ हाथ नहीं लगी है. खोजी कुत्ता व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से अपराधियों तक […]
विज्ञापन
सीएम के निजी सहायक के घर चोरी का मामला
पुलिस ने पांच लोगाें को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
मिहिजाम : मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के आवास में चोरी मामले में पुलिस को अभी कुछ हाथ नहीं लगी है. खोजी कुत्ता व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश पुलिस रही है. वहीं पुलिस ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. बुधवार को दुमका से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अवर निरीक्षक सचिन कुमार दास ने घटनास्थल का जायजा लिया. मकान के दरवाजे खिड़कियों, आलमारी, ताले व अन्य सामानों से फिंगर प्रिंट के साक्ष्य की तलाश की.
वहीं दुमका मंगाया गया खोजी कुत्ता भी मकान से कुछ दूर आगे जाकर मैदान में रूक गया. इधर, घटना की सूचना पाकर नरेंद्र जायसवाल अपने निवास स्थान बुधवार सुबह पहुंचे. पुलिस ने बुधवार शाम तक यह स्पष्ट नहीं किया था कि मकान से कितने रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी गायब समान की सूची नहीं मिली है. कुछ जेवर मौके पर मिल हैं. सामान की सूची तैयार की जा रही है. चोरों ने आलमीरा के अलग अलग बाक्स के खोलने का प्रयास किया था जिसमे से कुछ में चोरों को सफलता नहीं मिली थी. बाॅक्स के अंदर रखे सामान सुरक्षित है.
आराम से दिया घटना को अंजाम
: चोरों ने नरेंद्र जायसवाल के दो मंजिला मकान के नीचले तल स्थित दो कमरों एवं एक किचन को अपना निशाना बनाया है. दोनों कमरे में रखे गोदरेज की आलमारी को खंगाला. चोरों का मुख्य निशान जेवर एवं नकदी ही था. बंद मकान में कोई नहीं रहने के कारण चोरों ने आराम से चोरी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




