मुख्यमंत्री के पीए नरेंद्र जायसवाल के घर चोरी

Updated at : 21 Jun 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पीए नरेंद्र जायसवाल के घर चोरी

मिहिजाम : अज्ञात चोरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के घर को निशाना बनाते लाखों रुपये की चोरी कर ली है. जेवरात तथा नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया है. घटना किस रात की है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. नरेंद्र जायसवाल का मकान नगर के पीबी रोड […]

विज्ञापन

मिहिजाम : अज्ञात चोरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी सहायक नरेंद्र जायसवाल के घर को निशाना बनाते लाखों रुपये की चोरी कर ली है. जेवरात तथा नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया है. घटना किस रात की है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. नरेंद्र जायसवाल का मकान नगर के पीबी रोड पर स्थित है. चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया है. घटना के समय मकान में कोई नहीं था. चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में स्थित एक खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को काट कर मकान के भीतर प्रवेश किया था.

मुख्यमंत्री के पीए…
मकान के सभी कमरों को इत्मीनान से खंगाला. मकान में रखे गोदरेज को तोड़ कर सामान को गायब कर दिया है. पड़ोस में रह रहे हाइ स्कूल के प्राचार्य ने नरेंद्र जायसवाल ने मकान की खिड़की टूटा देख कर सूचना थाना को दी. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह तथा पुलिस निरीक्षक बाल्मीकि सिंह घटनास्थल पर पड़ताल की. चूंकि मकान में ताला लगा है. पुलिस नरेेंद्र जासावाल के आने की प्रतीक्षा कर रही है. बताया गया है नरेंद्र जायसवाल की माता एक सप्ताह पूर्व अपने बेटे के पास मकान में ताला लगा कर रांची चली गयी थी.
एक पखवाड़ा पूर्व ही नरेंद्र के पिता नंद किशोर जायसवाल का निधन हो गया था. इसलिए नरेंद्र ने अपनी मां को रांची बुला लिया था. घटना के बाद पड़ोस के लोगों में भी भय है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी है. मुख्यमंत्री के सहायक सचिव को घटना की जानकारी दे गयी है. उनके आने की प्रतिक्षा की जा रही है. मामले का जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola