घर पर बीज बांट कर वोट की राजनीति कर रहे विधायक

Updated at : 21 Jun 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
घर पर बीज बांट कर वोट की राजनीति कर रहे विधायक

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने लगाया आरोप जामताड़ा : जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पर भोले-भाले आदिवासी को गुमराह कर वोट की राजनीति का आरोप लगाया है़ कहा कि विधायक के द्वारा सरकारी धान बीज का वितरण आवास पर किया […]

विज्ञापन

जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने लगाया आरोप

जामताड़ा : जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पर भोले-भाले आदिवासी को गुमराह कर वोट की राजनीति का आरोप लगाया है़
कहा कि विधायक के द्वारा सरकारी धान बीज का वितरण आवास पर किया जा रहा है, जो बहुत ही गलत है़ इस संबंध में डीसी रमेश कुमार दुबे, डीडीसी भोर सिंह यादव से मुलाकात कर सरकार बीज का बंदरबांट करने का मामले का जांच करने की मांग की जायेगी. कहा कि विधायक द्वारा गरीब आदिवासी को दो किलो बीज देकर सियासी रोटी सेंक रहे है़ं
इधर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि संतन मिश्रा द्वारा लगाये जा रहे आरोप का कोई तूक नहीं बनता है. यदि विधायक प्रधानमंत्री पर आरोप लगाये तो क्या यह सही होगा. उन्होंने कहा वे विधायक हैं और जनता को बीज वितरण करने का उन्हें अधिकार प्राप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola