बरहरवा में वज्रपात से दो लोगों की मौत

बरहरवा : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के फुलचुवां गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम भदईटांड़ के भोला साहा (46) व फुलचुवां के विश्वनाथ साहा (50) खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ और भोला साहा की मौके पर […]
बरहरवा : कोटालपोखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के फुलचुवां गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी है.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम भदईटांड़ के भोला साहा (46) व फुलचुवां के विश्वनाथ साहा (50) खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वज्रपात हुआ और भोला साहा की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि घायल विश्वनाथ साहा को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सकों के यहां भरती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिये पश्चिम बंगाल ब्रह्मपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. दो लोगों की मौत से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




