अफवाह से बचें, बनी रहेगी शांति
Updated at : 17 Jun 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन

अनजान व्यक्ति से पहले पूछताछ करें, फिर कार्रवाई बिना पूछताछ के मारपीट करना एक अपराध नारायणपुर : बच्चा चोरी महज एक अफवाह है. इसके माध्यम से षड्यंत्र कर आपकी शांति को भंग करना चाहते हैं. आप सभी इन अफवाह से बचें. यह बातें डीसी रमेश कुमार दुबे ने कही. मौका था शुक्रवार को बच्चा चोरी […]
विज्ञापन
अनजान व्यक्ति से पहले पूछताछ करें, फिर कार्रवाई
बिना पूछताछ के मारपीट करना एक अपराध
नारायणपुर : बच्चा चोरी महज एक अफवाह है. इसके माध्यम से षड्यंत्र कर आपकी शांति को भंग करना चाहते हैं. आप सभी इन अफवाह से बचें. यह बातें डीसी रमेश कुमार दुबे ने कही. मौका था शुक्रवार को बच्चा चोरी एक अफवाह पर नारायणपुर डाक बंगला मैदान में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम का. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को ऐसे अफवाह से बचने की सलाह दी.
कहा कि कुछ असामाजिक तत्व गांवों में लोगों को गुमराह करते हैं. उन्होंने सरायकेला एवं जमशेदपुर में हाल में हुए मामले का जिक्र करते कहा कि बच्चा चोर कहकर निर्दोष सात लोगों को मार डाला गया. मात्र एक अफवाह के चलते ही ऐसा कदम लोगों ने बिना सोचे समझे उठाया. लोगों को इस तरह की अफवाह से बचे रहने की जरूरत है. कहा कि आप सभी इसकी जानकारी अपने पड़ोस के लोगों तक पहुंचायें.
ताकि शांति बरकरार रहे. एसपी डॉ जया राय ने कहा कि कुछ असामान्य किस्म के लोग इस प्रकार की भ्रांति फैलाते हैं. अगर कोई बाहरी आदमी किसी गांव में आता है या तो उससे पहले पूछताछ करना जरूरी होता है. बिना पूछताछ के उसके साथ मारपीट करना एक अपराध है. उसकी सत्यापन करें. कानून को हाथ में नहीं लें. प्रशासन का साथ दें. कहा कि वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि शोसल साइट पर कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट न करें. इसकी सत्यता की जांच करें. उसके बाद इसे दूसरे ग्रुप में पोस्ट करें. अन्यथा इस ग्रुप के एडमिन समेत मैसेज भेजने वाले के ऊपर करवाई की जायेगी. एसडीओ नवीन कुमार ने कहा कि नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में दो घटनाएं बच्चा चोर की अफवाह पर हुई है. प्रशासन आपके साथ है. अगर किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो नजदीकी थाना, एसडीओ, उपायुक्त को खबर करें. सत्यापन के बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम, बीडीओ जाहिर आलम, सीओ राकेश भूषण सिंह, उपप्रमुख दाल गोविंद रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




