एसएन सिंह बने कोल्हान विवि के कुलसचिव, दी गयी बधाई
Updated at : 17 Jun 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा महाविद्यालय में शुक्रवार को देवघर महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक डॉक्टर एसएन सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाये जाने पर छात्र-छात्राओं ने मिठाइयां बांटी. बता दें कि डॉक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह जामताड़ा महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. जामताड़ा […]
विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा महाविद्यालय में शुक्रवार को देवघर महाविद्यालय के गणित के प्राध्यापक डॉक्टर एसएन सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाये जाने पर छात्र-छात्राओं ने मिठाइयां बांटी. बता दें कि डॉक्टर सत्येंद्र नारायण सिंह जामताड़ा महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.
जामताड़ा महाविद्यालय में गणित विभाग के अध्यक्ष भी रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य निलेश कुमार ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि एसएन सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव बनाये गये हैं. इससे कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा का ग्राफ ओर बढ़ेगा. हम सभी को इससे सीख लेने की आवश्यकता है. इस मौके पर मितेश साह, चंडी चरण दे, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, संजीव दुबे, दीनबंधु राउत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




