भाजपा सरकार में सबका हो रहा विकास

विद्यासागर : जामताड़ा के करमाटांड़ के शिकारपोसनी के चरकीपहाड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया. संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के तहत सभी गांवों […]
विद्यासागर : जामताड़ा के करमाटांड़ के शिकारपोसनी के चरकीपहाड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया. संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के तहत सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. दीनदयाल के विचारों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है.
इसके साथ ही उनकी जीवनी के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है. भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में सदस्यता अभियान भी चला रहे हैं और बूथ कमेटी का भी नए ढंग से निर्माण कर रहे है. मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में 28 करोड़ गरीबों को जनधन योजना के तहत जोड़कर खाता खुलवाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




