बहाली के दौरान लगी थी लू, घर लौटते समय मौत

Updated at : 09 Jun 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
बहाली के दौरान लगी थी लू, घर लौटते समय मौत

पांच जून को अंतिम दौड़ में बेहोश हो गया था डुमरिया का सुंदर एमजीएम में पुलिस ने कराया था भरती, छुट्टी के बाद जा रहा था घर डुमरिया : जमशेदपुर पुलिस लाइन में पांच जून को पुलिस सहायक बहाली की दौड़ के दौरान बेहोश हुए डुमरिया के युवक ने बुधवार को घर लौटते समय रास्ते […]

विज्ञापन

पांच जून को अंतिम दौड़ में बेहोश हो गया था डुमरिया का सुंदर

एमजीएम में पुलिस ने कराया था भरती, छुट्टी के बाद जा रहा था घर
डुमरिया : जमशेदपुर पुलिस लाइन में पांच जून को पुलिस सहायक बहाली की दौड़ के दौरान बेहोश हुए डुमरिया के युवक ने बुधवार को घर लौटते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. प्रखंड के फोकस एरिया में शामिल पलाशबनी पंचायत के न्यूरीडीह टोला निवासी सुंदर हांसदा (22) पुलिस सहायक पद पर बहाली के लिए पांच जून को दौड़ में शामिल होने के लिए जमशेदपुर गया था.
अंतिम दौड़ के दौरान गर्मी के कारण वह चक्कर खाकर गिर पड़ा. पुलिस ने इलाज के लिए उसे एमजीएम में भर्ती कराया. सात जून की शाम उसके परिजन उसे एमजीएम से घर ला रहे थे. रास्ते में उसकी मौत हो गयी. गांव में ही सुंदर का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल है. उसके परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर 20 सूत्री के अध्यक्ष बसंत मदिना तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पंडा उसके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
तीनों भाई-बहन हुए थे दौड़ में शामिल
मृतक के बड़े भाई चांद हांसदा ने बताया कि वह अपने भाई सुंदर और बहन कापरा हांसदा के साथ गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन गये थे. तीनों दौड़ में शामिल हुए थे. अंतिम दौड़ के दौरान सुंदर जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए एमजीएम ले गयी. वहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ तो उसने घर जाने की इच्छा जतायी. सात जून की शाम एमजीएम से उसे घर लाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola