पूर्वी सिंहभूम जिले के वुशु खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

जमशेदपुर. रांची में आयोजित 20वीं सीनियर झारखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किये.
जमशेदपुर. रांची में आयोजित 20वीं सीनियर झारखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किये. इसमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल है. पूर्वी सिंहभूम की टीम प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही. पूर्वी सिंहभूम की ओर से मोहित पाड़िया ने स्वर्ण, राज बंकिरा, मनोज रजक और आनंद कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किये. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले जमशेदपुर के मोहित पाड़िया अब देहरादून में होने वाली सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस स्टेट चैंपियनशिप के दौरान मेरठ में खेली जाने वाली खेलो इंडिया वीमेंस लीग का भी ट्रायल का आयोजन हुआ. जिसमें जमशेदपुर की दिव्या सोय और अर्शी मारूफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड टीम में अपनी जगह बनायी. ये सभी खिलाड़ी गोविंद विद्यालय के खेल शिक्षक सह वुशु कोच गोकुलानंद मिश्रा की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल कर करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




