Jamshedpur News : महिला विवि : नियुक्ति के बाद भी लोकपाल ने नहीं दिया योगदान
Updated at : 09 Nov 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में छात्राओं की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. क्योंकि नियुक्ति के बाद से आज तक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लोकपाल प्रोफेसर टीआर थापक ने योगदान नहीं दिया है, जो चिंताजनक है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में छात्राओं की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. क्योंकि नियुक्ति के बाद से आज तक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लोकपाल प्रोफेसर टीआर थापक ने योगदान नहीं दिया है, जो चिंताजनक है. 28 जून को उनकी नियुक्ति हुई है. राजभवन के निर्देश के तहत उन्हें एक सप्ताह के भीतर योगदान देना था, लेकिन अभी तक उन्होंने न तो योगदान दिया है और न ही विश्वविद्यालयों में आकर अपनी भूमिका निभायी है. इससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं रखने में परेशानी हो रही है और लोकपाल की नियुक्ति का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पाया है. ज्ञात हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति 28 जून को की गयी थी. प्रोफेसर टीआर थापक को दोनों विश्वविद्यालयों के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




