Jsca b division cricket league : रवि कुमार का शतक, यंग स्पोर्टिंग की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन
Jsca b division cricket league : रवि कुमार का शतक, यंग स्पोर्टिंग की शानदार जीत

जमशेदपुर यंग स्पोर्टिंग की टीम ने बुधवार को टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई सीसी को 196 रन से पराजित किया

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर यंग स्पोर्टिंग की टीम ने बुधवार को टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जुगसलाई सीसी को 196 रन से पराजित किया. जमशेदपुर यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में दस विकेट पर 252 रन बनाए. रवि कुमार ने 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इसमें 11 चौके और 9 छक्के शामिल है. जुगसलाई की ओर से आयुष राज ने तीन विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई सीसी की टीम 20.3 ओवर में 56 रन पर सिमट गयी. यंग स्पोर्टिंग के हिमांशु सिंह ने चार विकेट लिये. रवि कुमार प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola