ePaper

Jamshedpur news. सोनारी वाटर टावर हुआ ऑटोमैटिक, जलापूर्ति में होगा सुधार, बिष्टुपुर में खुला वेस्ट वाटर के ट्रीटमेंट प्लांट

Updated at : 06 Sep 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सोनारी टावर का स्वचालन उपभोक्ताओं को तय समय पर निर्बाध और भरोसेमंद जलापूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटा स्टील यूआइएसएल ने जमशेदपुर की जलापूर्ति और अपशिष्ट जल प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य से कई सुविधाओं का शुभारंभ किया. नव उद्घाटित परियोजनाओं में सोनारी वाटर टावर पर स्वचालित जलापूर्ति प्रणाली, ऑटोमेटेड पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (पीएसटीपीएस) तथा बिष्टुपुर स्थित साउर्दन एसपीएस में ट्रीटेड वेस्टवॉटर री-साइकिल सिस्टम शामिल हैं. ये पहले शहर में सतत शहरी जल प्रबंधन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं. इन सुविधाओं का उद्घाटन बिष्टुपुर स्थित सेंट्रल वाटर टावर से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम ने डिजिटल माध्यम से किया. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी उपस्थित रहे. सोनारी टावर का स्वचालन उपभोक्ताओं को तय समय पर निर्बाध और भरोसेमंद जलापूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है. यह टावर आदर्श नगर, सी सेक्टर, ई सेक्टर, कागलनगर डी सेक्टर, नया लाइन टॉप, फ्लैट कॉम्प्लेक्स, न्यू खूटडीह, पीएनबी पंचवटी नगर, ओल्ड सोनारी, नॉर्थ लेआउट, नया लाइन (बॉटम), वेस्ट लेआउट (ए-एन), संगम विहार, सेवेंथ एक्सटेंशन, राम नगर सहित आसपास की कई कॉलोनियों को जल उपलब्ध कराता है. इस पहल से हजारों परिवारों को अधिक नियमित, सुचारु और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित होगी. स्वचालन से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि जल की गुणवत्ता में निरंतरता बनी रहती है. साथ ही रियल-टाइम मॉनिटरिंग, बेहतर सुरक्षा, नियामकीय मानकों का पालन और लागत में बचत भी सुनिश्चित होती है. कार्यक्रम में टाटा स्टील के चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा, चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर्स एंड लॉजिस्टिक्स वरुण बजाज, टाटा स्टील यूआइएसएल के जेनरल मैनेजर वाटर एंड वेस्ट वॉटर सर्विसेज संजीव कुमार झा तथा टाटा स्टील यूआइएसएल और टाटा स्टील की वरिष्ठ नेतृत्व टीम भी उपस्थित रहीं. इन अभिनव पहलों के जरिए टाटा स्टील यूआइएसएल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह प्रौद्योगिकी-आधारित, सतत और आधुनिक शहरी सेवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इन प्रयासों से न केवल जमशेदपुर की जलापूर्ति और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली और सशक्त होगी, बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola