Jamshedpur news. बर्मामाइंस : भाई के श्राद्ध में परिवार गया था गांव, चोरों ने गहने और नकद उड़ाया

Updated at : 27 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. बर्मामाइंस : भाई के श्राद्ध में परिवार गया था गांव, चोरों ने गहने और नकद उड़ाया

मनीश कुमार ने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

बर्मामाइंस थानांतर्गत डनलप मैदान स्थित बंगला नंबर 12 के रहने वाले मनीष कुमार तिवारी के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने करीब 3.50 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई, जब गुरुवार को पूरा परिवार अपने गांव प्रतापगढ़ से जमशेदपुर लौटे. इस संबंध में मनीश कुमार ने बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

घटना के संबंध में मनीष तिवारी ने बताया कि वह सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं. चार फरवरी को उसके बड़े भाई का देहांत हो गया था. उसके बाद पांच फरवरी को पूरा परिवार घर बंद कर अपने गांव यूपी के प्रतापगढ़ चले गये थे. करीब 20 दिनों के बाद जब वे वापस जमशेदपुर लौटे, तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है. चोरों ने अलमारी से गहने और नकद रुपये की चोरी कर ली.

वेंटिलेटर से चोर घर में किया प्रवेश

मनीष तिवारी ने बताया कि चोरों ने एक भी ताला को ताेड़ा नहीं है. वेंटिलेटर से ही कमरे में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी गयी है. आस पास के सीसीटीवी का फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola