Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड : लोहरदगा में अंकित वर्मा के घर की देहरादून पुलिस ने की कुर्की

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 21 May 2026 1:24 AM

विज्ञापन

विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा के घर पर बुधवार को देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की.

विज्ञापन

फरार आरोपियों पर घोषित है एक-एक लाख रुपये का इनाम

Jamshedpur News :

विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे लोहरदगा निवासी अंकित वर्मा के घर पर बुधवार को देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की. इस दौरान घर में मौजूद सामान जब्त कर लोहरदगा पुलिस को सौंप दिया गया. इस मामले में देहरादून पुलिस ने बागबेड़ा बजरंग टेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह तथा मानगो उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के घरों की भी कुर्की की है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. देहरादून पुलिस ने सभी फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस अब इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी में है.

गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने बागबेड़ा निवासी यशराज सिंह, उसके पिता राजकुमार सिंह और मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola