Jamshedpur News : तवे की तरह तप रही लौहनगरी, देखिये सड़कों का हाल
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 21 May 2026 1:27 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से तवे की तरह तप रही है. बुधवार को दिनभर चली तीव्र लू और उमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया.
विज्ञापन
26 मई तक लू का अलर्ट, तापमान 43 डिग्री पहुंचने की आशंका
मौसम विभाग ने 24 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया
24 मई तक शाम में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, वज्रपात व बारिश की आशंका
Jamshedpur News:
जमशेदपुर इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से तवे की तरह तप रही है. बुधवार को दिनभर चली तीव्र लू और उमस ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया. सुबह आठ बजे से ही तीखी धूप के कारण स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गये. हालांकि, दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत जरूर मिली.चार दिनों में आठ डिग्री बढ़ा तापमान, सामान्य से अधिक दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले चार दिनों के भीतर शहर के अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक यानी 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री से बढ़कर 27.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) की अधिकतम मात्रा 40 प्रतिशत दर्ज की गयी है, जो उमस को और बढ़ा रही है.26 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान, बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 26 मई तक शहर में चिलचिलाती धूप और अत्यधिक उमस का यह दौर जारी रहेगा. इस सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान के बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. राहत की बात यह है कि भीषण गर्मी के बीच शाम के समय कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 24 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










