Jamshedpur News : मंईयां सम्मान लाभुकों को जल्द मिलेगी राशि, डीसी ने दिये ये निर्देश
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 21 May 2026 1:22 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक की.
विज्ञापन
जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी राजीव रंजन ने की सभी कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश
कहा-जिले की विकास योजनाओं लापरवाही बर्दाश्त नहीं
स्ट्रीट डॉग्स का वैक्सीनेशन अभियान नियमित चलाया जाये
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को सभागार में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक की. घंटाभर चले बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों और कार्य एजेंसियों को तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरा करने के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में ”झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर योजना के शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें. जिन पात्र लाभुकों के खाते नॉन-डीबीटी हैं, उनकी जांच कर जल्द से जल्द राशि हस्तांतरण की जाये. वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के सत्यापन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा. इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग्स के वैक्सीनेशन अभियान को नियमित चलाने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी के अलावा डीएफओ सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनइपी संतोष गर्ग, डीटीओ धनंजय, जिला परिषद के अभियंता नकुल ठाकुल, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, पीएचइडी दोनों प्रमंडल के एसडीओ, आरइओ के एसडीओ, सभी बीडीओ और सीओ मुख्य रूप से उपस्थित थे.अस्पतालों और स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. इसमें शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी गोलमुरी-सह-जुगसलाई के मरम्मत कार्य में तेजी लाने, सदर अस्पताल में रैंप निर्माण, प्रतीक्षागृह में शेड लगाने, हाई मास्ट लाइट लगाने और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये. इसके साथ ही जिले के 50 स्कूलों में बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य और 21 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष (क्लासरूम) के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. डुमरिया स्थित केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) में पेयजल व्यवस्था ठीक करने और छूटे हुए सभी स्कूली बच्चों के बैंक खाते खुलवाने का टास्क दिया.शहर के बुनियादी ढांचे और फ्लाइओवर निर्माण पर चर्चा
1. मानगो डिमना चौक के समीप एचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मोनोपोल (हाइटेंशन पोल) लगाने के कार्य की समीक्षा हुई.
2. एलिवेटेड कॉरिडोर व फ्लाइओवर : एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए अंडरग्राउंड केबल शिफ्टिंग और पुल-पुलिया निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया.2.स्ट्रीट लाइट : एनएच 33 में अवध डेंटल कॉलेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की.
जनशिकायतों पर उपायुक्त सख्त
सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर लंबित 38 आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को सख्त हिदायत दी कि आम जनता की शिकायतों के निपटारे में कोई कोताही न बरती जाये और इनका समयबद्ध निष्पादन करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










