वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कीनन स्टेडियम में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 9:58 PM
veteran cricket keenan . वेटरन क्रिकेट इंडिया, ईजेडसीएल की ओर से 18-21 दिसंबर तक कीनन स्टेडियम नें वेटरन टी-20 क्रिकेट
जमशेदपुर. वेटरन क्रिकेट इंडिया, ईजेडसीएल की ओर से 18-21 दिसंबर तक कीनन स्टेडियम नें वेटरन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता में भारत के अलग हिस्से से क्रिकेटर शिरकत करेंगे. टूर्नामेंट के लिए क्वाइंबड हीरोज, स्प्रिंग फॉलकन दुबई, सेंट्रल स्ट्राइकर्स इंदौर, वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल की टीम हिस्सा लेगी. आयोजन समिति के प्रमुख और बिहार के पूर्व रणजी ट्रॉफी कप्तान अविनाश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, प्रवीण आम्ब्रे और देवाशीष मोहंती जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जमशेदपुर आ सकते हैं. इन सभी दिग्गज खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










