ePaper

रोमांचक मैच में पश्चिमी सिंहभूम की टीम एक विकेट से जीती

Updated at : 03 Apr 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मैच में पश्चिमी सिंहभूम की टीम एक विकेट से जीती

West Singhbhum team won by one wicket in an exciting match. jsca under 19 inter district cricket tournament.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में पश्चिम सिंहभूम की टीम ने सिमडेगा को एक विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. सिमडेगा की टीम ने 38.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर बनाया. कुमार दीपांशु ने 37, निखिल राज ने 30 एवं कृष शर्मा ने 21 रन बनाए. सुमित शर्मा ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए . वरुण कुमार सिंह एवं अमर्त्य चौधरी को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए पश्चिम सिंहभूम की टीम ने जीत के लिए जरूरी 130 रन 45.5 ओवर में नौ विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से मोहिब अब्बास ने 22, साकेत कुमार सिंह ने 21, अनीश कुमार दास ने 17 एवं अमर्त्य चौधरी ने 15 रन बनाए. तनीष चौबे ने 19 रन देकर चार एवं दीपांशु रावत ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि कृष शर्मा को दो सफलता मिली. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए पश्चिम सिंहभूम के वरुण कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola