ePaper

बिशेष दत्ता का शतक बेकार, झारखंड की टीम हारी

Updated at : 01 Dec 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिशेष दत्ता का शतक बेकार, झारखंड की टीम हारी

jamshedpur sports news. महाराष्ट्र की टीम ने धनबाद के दिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड को 185 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. महाराष्ट्र की टीम ने धनबाद के दिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड को 185 रन से मात दी. महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में दस विकेट पर 422 रन बनाये. इसके जवाब में झारखंड की पहली पारी महज 61 रन पर ढेर हो गयी. 361 रन से पहली पारी में पिछड़ने वाली झारखंड की टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा. फॉलोऑन के बाद बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने दूसरी पारी में भी निराश किया. पूरी टीम दूसरी पारी 176 रन पर सिमट गयी और महराष्ट्र की टीम 185 रन से जीत हासिल की. केवल कप्तान बिशेष दत्ता ही टिक कर बल्लेबाजी करत सके और 16 चौके व 6 छक्के की मदद से 123 रनों की पारी खेली. संक्षिप्त स्कोर : महाराष्ट्र पहली पारी : 422 रन, झारखंड पहली पारी 61 रन, झारखंड दूसरी पारी : 176 रन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola