Under 12 winter cricket championship : बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी ने जीता खिताब

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 18 Jan 2026 9:36 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. एलआइसी ग्राउंड, कदमा में स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से आयोजित अंडर-12 विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया

विज्ञापन

जमशेदपुर. एलआइसी ग्राउंड, कदमा में स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से आयोजित अंडर-12 विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता में बहरागोड़ा क्रिकेट एकेडमी टीम चैंपियन बनी. फाइनल में बहरागोड़ा की टीम ने रॉयल क्रिकेट टीम को 16 रन से हराया. बहरागोड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाए. आन्या वर्मा ने 52 व ओम रचित साहू ने 33 रन बनाए. जवाब में रॉयल की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 136 रन ही बना सकी. शंकर दास ने 71 रन बनाए. बहरागोड़ा के समर कुमार ने तीन विकेट लिये. समर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola