Tsaf rowing Steel Oar : अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग के लिए टीएसएएफ का किट लॉन्च

Updated:
विज्ञापन
Tsaf rowing Steel Oar : अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग के लिए टीएसएएफ का किट लॉन्च

टीएसएएफ रोइंग टीम का ऑफिसियल किट सोमवार को लॉन्च किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की महिला रोइंग टीम ‘स्टील ओर्स’ अस्मिता नेशनल रोइंग लीग में हिस्सा लेगी. सोमवार को ‘ स्टील ओर्स’ टीम की ऑफिसियल किट लॉन्च की गयी. मौके पर टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम, जेसीएपीसीपीएल के एमडी कपिल मोदी, टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी व अन्य लोग मौजूद थे. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा संचालित रोइंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में संपन्न हुए इंडोर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में टीएसएएफ एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किये हैं. अस्मिता लीग में टीएसएएफ रोइंग एकेडमी की 18 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसमें 11 खिलाड़ी टाटा स्टील ओर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. अन्य खिलाड़ी असम व गोरखपुर की टीम का हिस्सा हैं. टाटा स्टील ओर्स की टीम में श्रेया, मुस्कान सिंह, अदिति यादव, चित्रा, मिमांशा, अदिति यादव, आव्या शुक्ला, शिवानी, गौरी, कोमल, उत्कर्षा, प्रिंस जैसी खिलाड़ी शामिल है. वहीं, आयुषी राज, सोनाली सिंह, सावनी बारी असम टीम व श्वेता सिंह, सुलेखा मुर्मू, खुशबू कुमारी व लडुगी सोय गोरखपुर टीम का हिस्सा है.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola