Jamshedpur news: आखिर क्यों हादसों का हॉटस्पॉट बन रहा है आकाशदीप प्लाजा, फिर बेकाबू हुआ ट्रक

Updated:
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के गोलमुरी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. गनीमत रही कि चालक को हल्की चोट आई और कई अन्य वाहन भी बाल-बाल बच गए. इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर गोलमुरी थानांतर्गत आकाशदीप प्लाजा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया. उसे हल्की चोट लगी. वहीं दुर्घटना के वक्त मौके से गुजर रहे दो- तीन वाहन भी बाल बाल बच गया. दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना सोमवार देर रात की है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गोलमुरी से एग्रिको गोलचक्कर की ओर जा रही थी. उसी दौरान गाड़ी में कुछ खराबी होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटना में झटका लगने के कारण ट्रक चालक को हल्की चोट लगी. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को समाप्त कराया. जिसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ.

सड़क सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति नहीं करे ट्रैफिक पुलिस : अप्पू तिवारी

वहीं आकाशदीप प्लाजा और गोलमुरी मेंं लगातार हो रही सड़क हादसे को लेकर आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व ड्यूटी जाते वक्त ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. फिर उसी जगह पर दुर्घटना हुई है. अगर यह दुर्घटना दिन के वक्त होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

अप्पू तिवारी ने गोलमुरी सहित शहर के सभी दुर्घटना संभावित चौक-चौराहों एवं प्रमुख सड़कों पर नियमित ट्रैफिक जांच, तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण, अवैध पार्किंग पर रोक तथा पर्याप्त ट्रैफिक संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola