शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया. इस दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

​जमशेदपुर : लौहनगरी के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा. तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीत और आकर्षक परेड ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया. समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त राजीव रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. उन्होंने सभी जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि जनसहभागिता और जिम्मेदारी के बल पर पूर्वी सिंहभूम को विकास, सुशासन, समृद्धि और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ाना है.

जिले की प्रगति ही देश को मजबूत बनाएगी : डीसी

डीसी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में जिले की निरंतर प्रगति ही राज्य और देश को मजबूत बनाएगी. यह केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प होना चाहिए. समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

अधिकारियों व कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान

विभिन्न सरकारी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया. इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. पूरा गोपाल मैदान भारत माता की जय और देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत नजर आया.


विज्ञापन
साहिल अस्‍थाना

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola