आज बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, नियम तोड़ा तो ये सजा मिलेगी
प्रतीकात्मक तस्वीर.
जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मांस, मछली और चिकन की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. नगर निकायों ने सभी बूचड़खानों और मीट-मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी.
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में मांस, मछली और चिकन की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी. नगर निकायों ने इस दिन सभी बूचड़खानों, मीट-मछली की दुकानों और पोल्ट्री सेंटरों को बंद रखने का फरमान जारी किया है. प्रशासन ने शहर के सभी मीट-मछली व्यवसायियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को समझते हुए स्वैच्छिक रूप से दुकानें बंद रखें और सहयोग करें.
अगर किसी ने बेची मीट-मछली, तो क्या होगी सजा
जेएनएसी और मानगो नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे या खुलेआम दुकान खोलता है, तो उसपर कार्रवाई होगी. अवैध रूप से खुली पायी गयी दुकान को ऑन-द-स्पॉट सील कर दिया जायेगा. दुकान में मौजूद सारा सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जायेगा.
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
जेएनएसे के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा - स्वतंत्रता दिवस पर जेएनएसी क्षेत्र की सभी मांस-मछली दुकानें बंद रहेंगी. आदेश का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाये जायेंगे. वहीं, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ने कहा - मानगो क्षेत्र में निगरानी के लिए स्पेशल एनफोर्समेंट टीमों की ड्यूटी लगायी गयी है. टीम सुबह से गश्त करेंगी. नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







