जमशेदपुर पूर्वी के 32 केंद्रों पर आज वोटर सभा
जमशेदपुर.
स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को 32 विभिन्न स्थानों पर विशेष निर्वाचन आम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां मतदाता सूची से संबंधित सभी जानकारियों और सुधारों के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार, 15 अगस्त को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से सीधे संवाद का विशेष अभियान चलेगा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के 32 विभिन्न स्थानों पर विशेष निर्वाचन आम सभा आयोजित की जायेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली इन सभाओं में आम नागरिकों को वोटर लिस्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जायेगी. खासकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम-पता समेत अन्य विवरण में सुधार कराने, निबंधन कराने और अपने मतदान केंद्र की जानकारी हासिल करने के बारे में लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा.
केंद्रों पर मौजूद रहेंगे प्रशासनिक पर्यवेक्षख
धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने बताया कि निर्धारित केंद्रों पर प्रशासनिक पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे. वे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देंगे. प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के साथ सूची में दर्ज विवरण को दुरुस्त कराना है.
अपने बूथ और वोटर लिस्ट की जानकारी भी मिलेगी
विशेष निर्वाचन आम सभा के दौरान नागरिक अपने नाम और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे. जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझ सकेंगे. वहीं, पहले से दर्ज नाम में किसी तरह की गलती होने पर उसमें सुधार कराने की जानकारी भी दी जायेगी. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही जरूरी मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है.
इन केंद्रों पर पहुंचेंगे मतदाता
भाग संख्या 1 से 10 के लिए पर्यवेक्षक कुमारी राखी पीपुल्स एकेडमी स्कूल, न्यू बारीडीह में रहेंगी. भाग संख्या 11 से 20 के लिए सुनील कुमार सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर में, 21 से 30 के लिए कुलदीप भगत विवेकानंद प्राइमरी स्कूल, पटेलनगर में और 31 से 40 के लिए अताउल रहमान भालुबासा हरिजन स्कूल, भालुबासा में मौजूद रहेंगे. भाग संख्या 41 से 50 के मतदाताओं के लिए खीरोद सिंह मुंडा नवोदय आदिवासी प्राइमरी स्कूल, बाबूडीह में, 51 से 60 के लिए राजेश कुमार मिश्रा विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल, सिदगोड़ा में, 61 से 70 के लिए अशोक कुमार सिंह सरना अपग्रेडेड मिडिल स्कूल, बागुनहातु में और 71 से 80 के लिए संपूर्णा माधुरी किरन आरबीपी स्कूल, बागुन नगर, बारीडीह में उपलब्ध रहेंगी. भाग संख्या 91 से 101 के लिए रवींद्र कुमार सिंह एआइडब्ल्यूसी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बारीडीह में, 102 से 112 के लिए अभिजीत कुमार जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (प्राथमिक भवन), न्यू बारीडीह में, 113 से 123 के लिए अजय कुमार जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, न्यू बारीडीह में और 124 से 134 के लिए श्वेता कुमारी नीलडीह ईस्ट मिडिल स्कूल, बिरसानगर में रहेंगी.
यहां भी चलेगा विशेष अभियान
भाग संख्या 135 से 144 के लिए सोनू दास राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बिरसानगर जोन नंबर-1 में, 145 से 154 के लिए अनिता चौधरी प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जोन 1बी में, 155 से 164 के लिए सुषमा कुमारी ज्ञानदीप विद्यालय, जोन नंबर-6, बिरसानगर में और 165 से 173 के लिए अजय कुमार सिंह गुलमोहर हाई स्कूल, टेल्को में मौजूद रहेंगे. भाग संख्या 174 से 185 के लिए सालोब जोती बागे लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को में, 186 से 194 के लिए संतोष कुमार झा उर्दू हाई स्कूल, टेल्को में, 195 से 204 के लिए उपेंद्र कुमार सामुदायिक भवन, रामदीन बगान में और 205 से 214 के लिए गीता कुमारी वरिष्ठ नागरिक भवन, लक्ष्मीनगर में रहेंगी. भाग संख्या 215 से 224 के लिए सुनील कुमार वरिष्ठ नागरिक भवन, छठ घाट में, 225 से 235 के लिए अभिराज सिंह नामदा कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में, 236 से 246 के लिए राजेश कुमार माइकल जॉन गर्ल्स हाई स्कूल, गोलमुरी में और 247 से 257 के लिए सुजीत कुमार मिश्रा विद्या ज्योति हाई स्कूल, सिदगोड़ा में मौजूद रहेंगे. भाग संख्या 258 से 268 के लिए आशियां अहमद खान सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी में, 269 से 279 के लिए अनिल कुमार कलगीधर मिडिल स्कूल, गोलमुरी में, 291 से 302 के लिए महेश पांडेय आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोलमुरी में, 303 से 313 के लिए राज कुमार पंडित जीईएल चर्च स्कूल, गोलमुरी में, 314 से 325 के लिए देबाशीष घोष राजकीय आयुर्वेदिक मिडिल स्कूल, काशीडीह में और 326 से 336 के लिए पिंटू सिंह एसएस गुजराती इंग्लिश स्कूल, साकची में मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







