देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चे, गीत-नृत्य और नाटिका से जीवंत हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते विद्यार्थी.

एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों के राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और उत्साह का जीवंत प्रदर्शन बन गया. विद्यार्थियों ने गीतों, नृत्यों और नाटिकाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को सलाम किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : एनएमएल केरल पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर छिपे राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और उत्साह का जीवंत प्रदर्शन बन गया. देशभक्ति गीतों, आकर्षक नृत्य, प्रभावशाली भाषण, कविता पाठ और लघु नाटिकाओं के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और भारत की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रचना नायर द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुई. इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश

विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर ने अपने संबोधन में जिम्मेदार नागरिकता, विविधता में एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रहीं. देशभक्ति गीतों और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, भाषण, कविता पाठ और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लघु नाटिकाओं ने आजादी के संघर्ष की यादों को ताजा कर दिया. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया.


नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं.
नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं.

विद्यार्थियों को एक-दूसरे का सम्मान करने का दिया संदेश

मुख्य अतिथि डॉ. रचना नायर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों का पालन करने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया. पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. अंत में विद्यालय की उप-प्राचार्या गुंजन मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.


विज्ञापन
साहिल अस्‍थाना

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola