टाटा-जयनगर समेत 16 ट्रेनें रद्द, 10 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, यहां देखें सूची

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की तस्वीर

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन द्वारा विकास कार्यों के चलते 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने विकास कार्य लेकर टाटा-जयनगर, टाटा-थावे, टाटा-कटिहार, राउरकेला-जयनगर समेत 16 प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दी है. यह ट्रेनें 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में 2-3 दिन तक रद्द रहेगी. जबकि पटना-हटिया, संबलपुर-गोरखपुर समेत 10 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग किऊल-मुंगेर-बरौनी, बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा, खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बंधुआ से होकर चलायी जायेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह जानकारी दी है.

अलग-अलग तिथियों में दो दिन 16 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 1 व 3 अक्तूबर, 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 2 व 4 अक्तूबर, 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 2 अक्तूबर, 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस 3 अक्तूबर, 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर, 1 व 2 अक्तूबर, 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 1, 3 व 4 अक्तूबर, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर व 3 अक्तूबर, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस 2 व 5 अक्तूबर, 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर, 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस 27 सितंबर, 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस 1 अक्तूबर, 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस 3 अक्तूबर, 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर, 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर व 3 अक्तूबर, 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर, 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर व 3 अक्तूबर

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर व 1 अक्तूबर किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर व 4 अक्तूबर बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी. 17007 चरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 व 29 सितंबर किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. 17008 दरभंगा- चरलापल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी. 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्तूबर बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा होकर चलेगी. 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22,25,27,29 सितंबर व 2 अक्तूबर को झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेगी. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 2,3 व 4 अक्तूबर खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बंधुआ होकर चलेगी. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 2,3 व 4 अक्तूबर बंधुआ-नवादा-किऊल – जमालपुर-मुंगेर-खगड़िया होकर चलेगी. 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी. 15028 गोरखपुर- संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी.


विज्ञापन
Brajesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola