Jamshedpur News : टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले तीन कर्मचारी सस्पेंड

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह के गोलपहाड़ी स्थित टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है.

विज्ञापन

एक कर्मचारी को ड्यूटी से हटाया गया

Jamshedpur News :

परसुडीह के गोलपहाड़ी स्थित टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया, जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है. मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद केंद्रीय संचार मंत्रालय संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है. बताया जाता है कि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार की ओर से यह कार्रवाई की गयी है. इस मामले को लेकर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की थी. जांच में आरोप सही पाये गये. इसके बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है. 3 मई 2025 की रात को टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारियों ने परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन किया था. इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश दिये गये थे. यह मामला केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने इसे अनुशासनहीनता माना. स्पष्ट किया कि कार्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात दोहरायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola